पटना कोरोना महामारी की वजह से घोषित लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रदेश से बाहर फंसे बिहार के लोगों को आर्थिक मदद देने वाली योजना की शुरुआत की। इसके तहत पहले दिन अन्य राज्यों में फंसे एक लाख तीन हजार 579 लोगों के खाते में हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से आर्थिक मदद भेजी गई। के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के कारण बिहार के कई लोग अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री विशेष सहायता अंतर्गत लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजने की योजना की शुरुआत माउस क्लिक कर किया। पहले दिन 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार रुपये भेजे गए। इसके लिए अब तक 2 लाख 84 हजार 674 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इन आवेदनों की जांच के बाद अन्य लोगों के खाते में जल्द राशि भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। योजना के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सहायता राशि सबको मिले, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर दिल्ली और अन्य शहरों में लोगों की मदद के लिए कैम्प चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 स्थानों पर कैम्प बनाकर लोगों को भोजन एवं फूड पॉकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2JNL1X6
Comments
Post a Comment