दिल्ली में ठंड की मार, 1.4 डिग्री रहा तापमान

नई दिल्ली हर रोज नए रेकॉर्ड तोड़ रही है। शनिवार को न सिर्फ इस सीजन की सबसे अधिक सर्दी रही, बल्कि 1992 के बाद पारा इतना नीचे गया है। सुबह के समय कुछ जगहों पर ओस की बूंदें भी जमीं नजर आईं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। दिल्लीवालों ने दिनभर ठिठुरन महसूस की। अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री रेकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम है। शीतलहर को देखते हुए ने भी रेड अलर्ट घोषित किया है। शनिवार को दिल्ली में पिछले छह सालों में सबसे ठंडी रात देखी गई। मौसम विभाग का तो यह भी कहना है कि रविवार को एक पुराना रेकॉर्ड भी टूट सकता है। मौसम विभाग से अनुसार, पहाड़ों से लगातार आ रहीं ठंडी हवाओं की वजह से राजधानी में यह हालात बने हुए हैं। रविवार को मौसम और सर्द रहेगा। अधिकतम तापमान महज 13 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 31 दिसंबर के बाद से राहत की उम्मीद है। वहीं, 1 और 2 जनवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना है, जिसके बाद फिर से शीतलहर की वापसी हो सकती है। शनिवार को दिल्ली के आयानगर और लोधी रोड सबसे ठंडे रहे। मुंगेशपुर में 1.4 डिग्री तो लोधी रोड का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री और आया नगर का 1.9 डिग्री दर्ज हुआ। पालम में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। कुछ जगहों पर विजिबलिटी शून्यअधिकतम तापमान पालम में सिर्फ 11.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। आया नगर में अधिकतम तापमान 11.6, सफदरजंग में 13.3 डिग्री रहा। रीजनल मेट्रोलॉजिकल वेदर सेंटर के डेप्युटी डीजी डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अगले दो दिन काफी ठंडे रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और अधिकतम 13 से 14 डिग्री रहेगा। इसके बाद सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 1992 से इतना कम न्यूनतम तापमान सिर्फ दो बार रहा है। सुबह के समय कोहरा भी बहुत अधिक रहा। पालम समेत कई जगह विजिबिलिटी शून्य रही। पढ़ें:
सबसे ठंडे दिन तापमान
30 दिसंबर 2013 2.4 डिग्री
11 दिसंबर 1996 2.3 डिग्री
27 दिसंबर 1930 0.0 डिग्री
कब होता है रेड अलर्ट? इस समय दिल्ली पर दोहरा अटैक है। शीतलहर और शीत दिन दोनों की स्थिति बनी हुई है। जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे आ जाए, उस समय रेड अलर्ट और जब 4 डिग्री तक सिमट जाए तो उसे ऑरेंज अलर्ट माना जाता है। क्यों घोषित होता है रेड अलर्ट?मौसम विभाग के अनुसार, सिविक एजेंसियों को ठंड की गंभीरता बताने, स्थिति के अनुसार तैयारी करने और लोगों को सावधान रहने के लिए यह अलर्ट जारी होते हैं। सर्दी और कोहरे का 'डबल अटैक'क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने के लिए दिल्ली से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों को कोहरे और सर्दी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ कम होता जा रहा है, तो वहीं फ्लाइट्स और ट्रेनों के आवागमन पर भी कोहरे का भारी असर पड़ रहा है और उसकी वजह से लोगों के सारे शेड्यूल गड़बड़ा रहे हैं। शनिवार को भी दिल्ली से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट चलीं। ट्रेनों पर भी असर बता दें कि ये ऐसी ट्रेनें हैं, जो 2 घंटे या उससे ज्यादा की देरी से चल रहीं थीं। अगर इसमें 1 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनों का आंकड़ा भी शामिल कर लें, तो यह संख्या 100 से भी ज्यादा रही। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी जहां पौने 5 घंटे लेट चल रही थी, तो वहीं हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटे और रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस सवा 5 घंटे लेट थी। इसी तरह कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही थी, तो वहीं पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा 4 घंटे लेट थी। बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी भी 2 घंटे लेट चल रही थी। इनके अलावा फरक्का, महाबोधि, वैशाली, रीवा, कैफियत, विक्रमशिला, संपर्क क्रांति, स्वराज, मालवा, गोंडवाना, महाकौशल और दक्षिण एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 2 से 3 घंटे की देरी से चल रही थीं। फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर घने कोहरे ने शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का भी रास्ता रोका। इस कारण 150 से अधिक फ्लाइट डिले हो गईं। दो को कैंसल करना पड़ा और 10 से अधिक फ्लाइट कोहरे की वजह से दिल्ली नहीं उतर पाईं। इन्हें अन्य एयरपोर्ट पर उतरने के लिए डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर घने कोहरे का असर शनिवार तड़के 4 बजे से पड़ना शुरू हो गया था। यह सुबह करीब 11 बजे तक रहा। बीच में दो बार ऐसा भी हुआ जब यहां फ्लाइट ऑपरेशंस कराना लगभग नामुमकिन हो गया था। रीशेड्यूल की गईं फ्लाइट्स एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि कोहरे के कारण सुबह से गड़बड़ाया एयर ट्रैफिक शनिवार शाम तक भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सका था। अधिकतर फ्लाइट अपने तय समय से 15 मिनट से लेकर आधा घंटे तक की देरी से ऑपरेट की जा रही थीं। सुबह स्थिति अधिक बद्तर थी। कई फ्लाइट्स को रीशेड्यूल किया गया।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2Q3J4dk

Comments